Wednesday, May 23, 2012

--------Batwara Maa-Baap Ka----------

Rishto Ko Yun Todte,Jaise Kaccha sut
... Batwara Maa-Baap Ka,Karne Lage Kapot

Kaise Beto Per Kare,Maat-Pita Abhimaan
Apne Ghar Me Hi Bane,Anchahe Mehmaan

Mata-Pita Me Bas Rahe,Sakshaat Bhagwaan
Mandir-Masjid Dhoondta,Manav Hai Naadan

Patthar Ko Poojte Aur Navaate Shish
Pani Mange Baap To,Nakhre Karte 20

Hin-Bhin Sapne Huye,Taar Taar Vishwas
Maat-Pita Ko De Diya,Beto Ne Vanvaas

Mandir Me Pooja Kare,Ghar Me Kare Kalesh
Bapu Tu Bojha Lage,Patthar Lage Ganesh

Prem Aastha Tayag Huye,Bite Yog Ki Baat
Bacche Hi Karne Lage,Maata-Pita Se Ghaat

Pani Aankho Me Meri,Meri Sharm-O-Laaj
Kahe Bahu Ab Saans Se,Ghar Mein Mera Raj

Nayi Sadi Se Mil Rahi,Dard Bhari Saugat
Beta Kehta Baap Se,Kya Teri Aaukat

Kama Akele Baap Ne,Bete Pale Chaar
Ek Akeli Jaan Ab,Chaaro Per Hai Bhaar

जो भी दर्द है मेरा तुम्हारा बाँट लेते हैं


चलो आओ मुहब्बत का सहारा बाँट लेते हैं
कि जो भी दर्द है मेरा तुम्हारा बाँट लेते हैं

मिले हैं ग़म भी जो तुम को वो मेरे नाम लिख डालो
मेरी खुशिओं का हर एक पल दोबारा बाँट लेते हैं

तुम्हारी आँख में चुभता है जो मंज़र, मुझे दे दो
मेरी नज़रों का हर दिलकश नज़ारा बाँट लेते हैं

मेरे कंधे पे रखो सर, तुम्हारा हाथ मैं थामूं
यूं एक दूजे का जान-ऐ-जान सहारा बाँट लेते हैं

मेरी झोली में डालो तुम ज़माने के सभी ताने
तुम्हारी उलझनों का बोझ है जो सारा बाँट लेते हैं

यूँ तनहा डूबने से तो है कहीं बेहतर मेरे हमदम
कि बन कर दोस्त आपस में किनारा बाँट लेते हैं...!!

तुम तक फासला जो है

मोहब्बत फ़र्ज़ जैसी है, निभाना सीख जाओगे !
दिलो पे क़र्ज़ जैसी है, चुकाना सीख जाओगे !!

लबो पे फूल जैसी है, खिलाना सीख जाओगे !
नज़र में आग जैसी है, लगाना सीख जाओगे !!

तुम तक फासला जो है, मिटाना सीख जाओगे !
कभी जो दिल में आ बैठी, ज़माना भूल जाओगे !!